फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना है शाहरुख खान के 'मन्नत' का महीने का बिजली का बिल, इन 6 एक्टर्स को यहां भी छोड़ा पीछे

Fri, 02 Nov 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
shahrukh khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का कल (2 नवंबर) 53वां जन्मदिन है। उन्हें बॉलीवुड में 25 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है जिसमें उन्होंने एक से एक हिट फिल्म अपने नाम की है। ऐसे में उनके जन्मदिन से पहले जानेंगे उनके घर मन्नत का महीने का बिजली का बिल जो इन 6 बॉलीवुड के दिग्गजों से भी ज्यादा आता है..तो आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
कटरीना कैफ
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कटरीना कैफ की। बता दें कि कटरीना कैफ अपने मुंबई वाले घर का बिजली का बिल महीने का 10 लाख रुपये तक भरती हैं जो इस लिस्ट में सबसे कम है। गौरतलब है कि इस दिवाली कटरीना फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
deepika padukone
वहीं, बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण महीने का 13 लाख रुपये बिजली का बिल पे करती हैं। बता दें कि इसी महीने की 14 और 15 तारीख को दीपिका अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने जा रही हैं। रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म रामलीला (2013) के सेट पर हुई थी।

4 of 8
aamir khan
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में महीने की 22 लाख रुपये की बिजली की खपत करते हैं। बात करें आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को वह ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार है जब आमिर और अमिताभ किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि 4 नवंबर से आमिर एक बार फिर टीवी शो सत्यमेव जयते को होस्ट करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

5 of 8
thugs of hindostan
ऐसे में सदी के महानायक अपनी पूरी फैमिली के साथ जूहू वाले बंगले पर रहते हैं जिसका महीने का तकरीबन 22 लाख रुपये का बिल आता है। अमिताभ 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में आजाद का बड़ा रोल करने जा रहे हैं। फिल्म यशराज बैनर तले बनी है जिसे विनय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है।  
विज्ञापन

6 of 8
salman khan
इस कड़ी में बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की भी बात करेंगे। सलमान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट का महीने का बिजली का बिल 23 लाख रुपये भरते हैं। सलमान खान इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में टॉप पर चल रहे हैं। वह फिल्म भारत, वॉन्टेड 2 और दबंग 3 में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Saif Ali Khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपने केबिन का ही 30 लाख रुपये महीने का बिल चुकाते हैं जो कि किसी के बंगले के बिल से भी बहुत ज्यादा है। बता दें कि हाल ही में सैफ की फिल्म बाजार रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन

8 of 8
शाहरुख खान
आखिर में बात करेंगे बर्थडे ब्वॉय और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की। आपको जानकर जरूर झटका लगेगा क्योंकि किंग खान अपने मन्नत का महीने का 43 लाख रुपये का बिल भरते हैं जो बाकी के स्टार्स के बिल के दोगुने के करीब है। बता दें कि शाहरुख फिल्म जीरो की शूटिंग में बिजी हैं जो क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें