जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण
फिल्म 'पठान' की शूटिंग अब तक मुख्य तौर पर शाहरुख खान ही करते रहे हैं, बीच में उनके साथ कुछ दिन की शूटिंग दीपिका पादुकोण ने भी की। लेकिन, जब इसके एक्शन दृश्यों को फिल्माने की तैयारी दुबई के मेडेन ब्रिज, फेरारी वर्ल्ड, बिजनेस बे जैसी जगहों पर होगी तब इसकी शूटिंग का हिस्सा फिल्म के मुख्य खलनायक जॉन अब्राहम भी बनेंगे। जॉन अब तक लखनऊ में अपनी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रहे थे। अगर सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से चलता रहा तो फरवरी के मध्य से फिल्म 'पठान' की शूटिंग दुबई में शुरू हो जाएगी।