फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सुहाना खान की छुट्टियां हुईं खत्म, तस्वीर साझा करते हुए लिखा ये कैप्शन

Sat, 28 Aug 2021 12:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। सुहाना खान की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अपनी दोस्त अनन्या पांडे की तरह हालांकि सुहाना खान ने अब तक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी तस्वीरों से लोगों का दिल जीतने में खूब कामयाब होती हैं। शाहरुख खान की लाड़ली अक्सर अपने वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आती हैं।

सुहाना खान ने वैकेशन की तस्वीर की साझा

हाल ही में सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वैकेशन के अंतिम दिन की तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि उनकी छुट्टियों के कुछ दिन हे बचे हुए हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अंतिम दिन’। इस तस्वीर के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
सफेद टॉप में साधारण और खूबसूरत दिखीं सुहाना

सुहाना खान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में वो सफेद रंग के फूल बाजू के टॉप के साथ स्पेगेटी पहनी हुई नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने अपने बालों में बन बनाया और अपने बाए हाथ में एक छोटा सा पर्स कैरी किया। अपने इस कैजुअल लुक में सुहाना खान साधारण और प्यारी लग रही हैं। वह कैमरा को देखकर पोज करती हुईं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
वैकेशन की कई तस्वीरें आईं सामने

सुहाना खान की अपने वैकेशन को एंजॉय करते हुए कई तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। सुहाना काफी हफ्तों से अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने लाल बॉडीकॉन ड्रेस में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी। जिसे देखने के बाद साफ जाहिर है कि वो इस वक्त हर पल को एंजॉय कर रही हैं।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
पिता की तरह जबरदस्त है प्रशंसकों की लिस्ट

सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
न्यूयॉर्क में कर रही हैं फिल्म मेकिंग का कोर्स

बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें