फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK Birthday: शाहरुख खान को एक्टिंग नहीं, उनकी 'नाक' की वजह से मिली थी पहली फिल्म

Tue, 02 Nov 2021 11:57 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान को बॉलीवुड में बादशाह खान भी कहा जाता है। ऐसा हो भी क्यों ना, उन्होंने बॉलीवुड को एक से शानदार फिल्में जो दी हैं। जिंदगी में कठिन दौर से गुजर रहे शाहरुख आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। लेकिन शाहरुख को भी नहीं पता था कि दिल्ली से मुंबई तक का सफर उन्हें देश का सबसे बड़ा स्टार बना देगा। आज वह हर दिल पर राज करते हैं। उनकी हर छोटी बड़ी बात सुर्खियों में रहती है। यहां तक कि बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख का नाम टॉप पर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कि शाहरुख को स्टार बनाने में सबसे बड़ा कारण उनकी नाम थी। उनकी नाक ही है जिसकी वजह से शाहरुख को उनकी पहली फिल्म मिली थी। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दिल आशना है' से हुई बॉलीवुड में एंट्री
ये बात उन दिनों की है जब शाहरुख खान टीवी के मशहूर शोज में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने की सोची। साल 1991 में हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' से शाहरुख को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला हालांकि इस फिल्म में वह सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
नाक की वजह से मिली फिल्म
हेमा मालिनी ने शाहरुख को बताया था कि उन्हें ये फिल्म उनकी एक्टिंग से ज्यादा नाम की वजह से मिली है। हेमा मालिनी ने उनसे कहा था कि 'तुम्हारी नाक सबसे बहुत अलग है और इस नाक की वजह से तुम्हें यह मौका मिला है।' 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख छिपाते थे अपनी नाक
शाहरुख ने एक इंटरव्यू में खुलासा किसा था कि उन्हें अपनी नाक पसंद नहीं थी, वह अक्सर अपनी बड़ी नाक को छिपाया करते थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जो नाक वह छिपा रहे हैं वही उनकी किस्मत बदल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
SRK-25 इयर्स ऑफ लाइफ
शाहरुख के बॉलीवुड में 25 साल होने पर ऊपर लिखी किताब 'SRK-25 इयर्स ऑफ लाइफ' को लॉन्च किया गया था। इस बुक में शाहरुख से जुड़ी वह हर छोटी बड़ी बात का जिक्र है। इसी किताब में शाहरुख ने अपनी नाक से जुड़े किस्से को पहली बार लोगों को बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें