फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 57वें जन्मदिन के लिए किंग खान ने बनाया खास प्लान, इस अंदाज में फैंस के साथ करेंगे सेलिब्रेट!

Wed, 02 Nov 2022 12:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : Social media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 अक्तूबर को हर साल अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। पिछले 30 वर्षों से बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने वाले शाहरुख आज 57 साल के हो गए हैं। आज का दिन किंग खान के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी किसी त्योहार से कम नहीं होता है। बीती रात से ही शाहरुख के फैंस का हुजूम उनके घर मन्नत के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख बाहर आए तब उन्होंने अपने फैंस पर खूब प्यार लुटाया था। लेकिन सबके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि शाहरुख अपना यह जन्मदिन कैसे मनाने का प्लान कर रहे हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि सबके चहेते शाहरुख कैसे अपना जन्मदिन मनाएंगे...    
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
अपने देश-विदेश के फैंस के उत्साह और दुआओं के साथ अपने जन्मदिन की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान के बर्थडे प्लान की जानकारी मीडिया के सामने आ गई है। दरअसल, अभिनेता के करीबी सूत्रों ने एक मीडिया संस्थान को किंग खान के बर्थडे प्लान के बारे में जानकारी दी है। लेकिन आपको जानकर मायूसी होगी कि शाहरुख इस बार अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं करेंगे। जहां सब लोग की दिली इच्छा थी कि किंग खान अपना बर्थडे धूमधाम से मनाएं, वहीं शाहरुख खान बहुत ही सिंपल तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगे। 
Shahrukh Khan: बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
सूत्रों ने यह भी बताया था कि एक चीज बिना बदलाव के इस बार भी सेम रहेगी कि अपने बर्थडे पर शाहरुख फैंस से मुलाकात करेंगे। जी हां, शाहरुख खान ताज होटल में अपने फैंस और मीडिया से मुखातिब होंगे और उनके साथ मिलकर अपना केक भी काटेंगे। शाहरुख अपने सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा करेंगे, जो मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं।
क्या गंजी हैं राखी सावंत? लगाती हैं हेयर एक्सटेंशन! ढाई किलो का मेकअप वाले बयान पर शर्लिन ने किया पलटवार
विज्ञापन

4 of 4
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बर्थडे पर फैंस से मिलने के साथ ही शाहरुख खान ने उन्हें एक और बहुत बड़ा तोहफा दिया है। शाहरुख खान ने आज अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर  अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी कर दिया है। एक्शन से भरपूर टीजर इतना जबरदस्त है कि इसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें