फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: आमिर खान से सीखा था शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज? बाद में यही बन गया किंग खान की पहचान

Wed, 02 Nov 2022 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के लुक, एक्टिंग और अंदाज के दर्शक दीवाने हैं। सुपरस्टार को फैंस सिर आंखों पर बिठाते हैं। यही वजह है कि एसआरके के जन्मदिन के मौके पर उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ गई है। इस दौरान किंग खान ने भी बालकनी में आकर फैंस का शुक्रिया अदा किया और बाहें फैलाने वाला अपना सिग्नेचर पोज भी दिया, जो वह अपनी अधिकांश फिल्मों में भी दे चुके हैं। अक्सर फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर शाहरुख खान को इस आइकॉनिक सीन का आइडिया मिला कहां से?  हम आपको इस सीन के शुरुआत की कहानी बताएंगे, लेकिन उससे पहले बता दें कि शाहरुख के इस सीन का 'लाल सिंह चड्ढा' से भी एक कनेक्शन है। आइए जानते हैं...

Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल है। वह थोड़ी देर के लिए फिल्म में आते हैं और इस दौरान जिक्र सिर्फ शाहरुख के इसी सिग्नेचर पोज का होता है। इस दौरान पता चलता है कि शाहरुख खान को यह सिग्नेचर पोज दरअसल, लाल सिंह चड्ढा ने सिखाया था। उस सीन के दौरान लाल सिंह चड्ढा (आमिर खान) ट्रेन में बैठकर लोगों को अपने बचपन का एक किस्सा बता रहे होते हैं। वह कहते हैं, 'हम डांस करते थे। उनमें से एक मुंडे नू मेरी डांसिंग बहुत पसंद आई। मैं फिर उसना अपना वाला डांसिंग स्टाइल सिखाया जी। उसके बाद वो मुंडा बहुत वड्डा एक्टर बन गया जी। मैंने उसकी काफी पिक्चरें देखी हैं। कुछ कुछ होता है, कल हो न हो, डीडीएलेज।' ट्रेन में सवार लोग पूछते हैं, 'कौन शाहरुख खान?' तब आमिर कहते हैं, ' हां शाहरुख खान बहुत ही सोना मुंडा है जी।'

Sushmita Sen: सुष्मिता ने भाई-भाभी के तलाक के बीच भतीजी को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद फ्लैशबैक में आमिर खान के बचपन का रोल दिखाया जाता है। फिल्म के दृश्य में लाल सिंह चड्ढा तमाम साथियों के साथ डांस कर रहा होता है, इनमें शाहरुख खान भी शामिल हैं। एक तरफ बाकी लोग लाल सिंह चड्ढा का मजाक उड़ा रहे होते है, वहीं शाहरुख खान लाल सिंह चड्डा के पास जाते हैं और कहते हैं, 'तुम अच्छा कर रहे हो।' इसके बाद लाल सिंह चड्ढा डांस करता है, जिसमें शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज होता है और फिर शाहरुख खान लाल सिंह चड्ढा से इसे सीखते हैं।' इसके बाद शाहरुख खान की उन तमाम फिल्मों की झलक दिखाई जाती है, जिनमें उन्होंने यह सिग्नेचर पोज किया है।

विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, यह तो रही सिर्फ फिल्म की बात, लेकिन असल जिंदगी में देखें तो शाहरुख खान के इस सीन के पीछे की प्रेरणा दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान हैं। मशहूर कोरियोग्राफर रहीं सरोज खान ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि 'बाजीगर' की शूटिंग के दौरान उन्हें यह आइडिया आया था। शूटिंग के दौरान मॉरिशस में सरोज खान ने एक सीन के वक्त शाहरुख को सामने से चलकर आने के लिए कहा। सीन में उन्हें अपनी शर्ट खोलकर नाम भी दिखाना था। पूरे सीन को समझाते हुए सरोज खान ने शाहरुख को बाहें फैलाने के लिए भी कहा। शूटिंग में शाहरुख खान बिल्कुल वैसा करते गये, जैसे कि सरोज खान ने कहा था। इसके बाद उनका बाहें फैलाना हर किसी को खूब पसंद आया। बाद में यही स्टेप उनकी पहचान बन गया।

Sherlyn Chopra: खत्म नहीं हो रही राखी और शर्लिन की जुबानी जंग, अभिनेत्री ने ड्रामा क्वीन को बताया 'गंजा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें