फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: ईद के मौके पर शाहरुख खान ने पूरी की फैंस की मन्नत, बालकनी से ऐसे किया अभिवादन

Sun, 10 Jul 2022 06:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बकरीद का क्रेज सिर्फ आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के सिर चढ़कर भी बोलता है। हर कोई इस त्योहार की खास तैयारी करता है और वह इस दिन सबसे अलग लगना चाहता है। वहीं बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान हर बार ईद के मौके पर अपने फैंस की इच्छाएं पूरी करते हैं।  ईद हो या बकरीद शाहरुख हमेशा अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करना कभी नहीं भूलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 



 
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल के रिवाज की तरह शाहरुख खान इस बार भी अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत की बालकनी पर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। इस खास मौके पर फैंस भी किंग खान की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। बता दें कि हर साल ईद के मौके पर शाहरुख के फैंस उनके घर मन्नत के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। शाहरुख ने भी इस खास मौके पर फैंस की इच्छा पूरी कर दी।
 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान शाहरुख के साथ उनका बेटे अबराम भी थे। जहां शाहरुख सफेद टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में तो वहीं अबराम लाल रंग की टी-शर्ट और काली डेनिम में थे। वह भी पापा शाहरुख की तरह हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन कर रहे थे। वह काफी देर तक अपने बंगले मन्नत के बाहर खड़े रहे। हर कोई उनको कैमरे में कैद कर लेना चाह रहा था। उन्होंने अपने घर की बालकनी से फैंस को फ्लाइंग किस भी दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें शाहरुख खान के पास इस समय पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम होंगे। इसके अलावा वह जवान में नयनतारा के साथ और बहुत जल्द डंकी की भी शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें