फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: शूटिंग के बाद निर्देशक को जमकर गालियां देते थे रणबीर कपूर, मेकर्स के इस काम से हो गए थे परेशान

Sun, 10 Jul 2022 06:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय हैं जो अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' से खुद को एक्शन हीरो की लिस्ट में शामिल करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त नजर आएंगे। फिल्म को हिट करवाने के लिए रणबीर इन दिनों 'शमशेरा' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की। रणबीर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई सीक्रेट्स भी बताए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर ने फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए बताया कि मेकर्स द्वारा रोजाना सेट पर लगभग 10-15 किलो धूल मंगवाई जाती थी और शूटिंग शुरू होने पर धूल को उड़ाना शुरू कर दिया जाता था। इस वजह से वो मिट्टी हमारी आंख, नाक और मुंह में चली जाती थी। इस दौरान डायलॉग बोलना भी मुश्किल हो जाता था। रणबीर ने बताया कि शूटिंग के बाद हमारी हालत ऐसी हो जाती थी कि घर जाकर 20 बार नहाना पड़ता था फिर भी शरीर से धूल पूरी तरह नहीं निकल पाती थी। 
विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने आगे बताया कि इस फिल्म में शूटिंग के दौरान काफी मेहनत लगी है। धूल की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से वह इतने परेशान हो गए थे कि वह मन ही मन अपने डायरेक्टर को गालियां तक देते रहते थे। हालांकि, अब रणबीर जब फिल्म से जुड़ी क्लिप स्क्रीन पर देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनकी और पूरी टीम की कोशिशें साकार हो गई हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसमें संजय दत्त विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का लुक काफी खौफनाक है और रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें