फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान की दीवानगी, मरने से पहले किंग खान से मिलना चाहती है कैंसर पीड़ित फैन

Mon, 22 May 2023 05:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
पठान एक्टर शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनके चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। अभिनेता को उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं। एक फैन और कलाकार के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है। शाहरुख के चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। उनकी एक फैन सामने आई हैं, जो कैंसर से पीड़ित हैं और मरने से पहले एक बार शाहरुख से मिलना चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिवांगी खरदाह - फोटो : सोशल मीडिया
नॉर्थ 24 परगना की रहने वाली शिवांगी खरदाह कैंसर की लास्ट स्टेज पर हैं। इस बीच उन्होंने शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जाहिर की है। उनकी शाहरुख के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में आई शाहरुख की फिल्म पठान को देखने के लिए वह थियेटर तक जा पहुंची थीं। उनका शाहरुख खान के लिए दीवानापन जरा भी कम नहीं हुआ है. शिवानी ने अब तक शाहरुख खान की हिट से लेकर सारी फ्लॉप फिल्में तक देखी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
60 साल की शिवानी ने शाहरुख की सभी फिल्मों के पोस्टर अपने घर में चिपका रखे हैं। शिवानी को आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख से प्यार हुआ था. तब शाहरुख ने अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स को खरीदा था। अब जब शिवानी को ये पता चला है कि उनके पास जीने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है। तो उन्होंने मरने से पहले अपनी आखिरी ख्वाहिश जाहिर की है।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार 'जवान' में दिखाई देंगे, जो 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह एक हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एटली ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की शुरुआत शाहरुख खान दोहरी भूमिका में करते हैं। कलाकारों में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी शामिल हैं। फिल्म के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को इस साउथ सुपरस्टार ने दिया धोबी पछाड़, लिस्ट में सलमान-अक्षय का बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'पठान' में नजर आए थे। 'यह सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है। फिल्म में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसने शाहरुख खान की पांच साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म 2018 में 'जीरो' थी।

यह भी पढ़ें: रियलिटी शो में नजर आएंगे गौहर खान के पति? शो के मेकर्स ने की जैद से बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें