मीरा राजपूत, शाहिद कपूर
- फोटो : instagram/mira.kapoor
आपको बता दें कि शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी में दिखाई देंगे। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु फिल्म की रीमेक है। उन्होंने कहा कि तेलुगु में बनी इस फिल्म ने मुझे रूल दिया, इसी वजह से मैं इस फिल्म के रीमेक के लिए तैयार हुआ। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मीरा शाहिद से 12 साल छोटी हैं और जब इनकी शादी हुई थी तब वो 21 साल की थीं। लेकिन अब दोनों के बीच जबरदस्त बांडिंग दिखती है।
शाहिद और मीरा की पहली मुलाकात एक सत्संग में हुई थी। शाहिद अपने पिता पंकज कपूर के साथ दिल्ली में होने वाले एक सत्संग में आते थे। इसी सत्संग में मीरा की फैमिली का भी आना जाना होता था और यहीं इन दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती होने के बाद पंकज कपूर ने मीरा के पिता के सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा था और इस तरह मीरा शाहिद की पत्नी बन गईं।