फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मीरा राजपूत की इस ड्रेस को देखकर फैंस हो गए थे आग बबूला, तस्वीर पर करने लगे थे ऐसे ऐसे कमेंट

Sun, 31 Jan 2021 05:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्मों में भले ही ना आईं हों, लेकिन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को उनकी तस्वीरें पसंद आती हैं। मीरा राजपूत को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। अपने स्टाइलिश ड्रेसेज और मेकअप से मीरा बॉलीवुड की हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं। हालांकि हर बार उनका फैशन सेंस लोगों को पसंद आए ये जरूरी नहीं है। ऐसे ही एक मौके पर मीरा राजपूत को अपनी ड्रेस के चलते ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत
मीरा राजपूत का ड्रेसिंग सेंस हमेशा से ही शानदार रहा है। फॉर्मल पैंटसूट्स से लेकर ट्रेंडी को-ऑर्ड्स , थिंक डेनिम, क्रॉप टॉप्स , बंदिनी प्रिंट अनारकली में मीरा राजपूत अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। वेस्टर्न ऑउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल, मीरा राजपूत को देखकर शाहिद के साथ- साथ लाखों फैंस के दिल धड़क उठते हैं लेकिन लैक्मे फैशन वीक इवेंट के दौरान मीरा को अपनी ड्रेस के कारण फैंस की खरी खोटी सुननी पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : twitter
साल 2019 मे आयोजित हुए लैक्मे फैशन वीक इवेंट में मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट पैंट सूट पहना था जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स भी पहनी थी। मीरा इस ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही थीं, लेकिन जैसे ही उनकी तस्वीर सामने आई कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया। विरल भयानी द्वारा शेयर की गई मीरा की इस तस्वीर पर कई तरह के कमेंट सामने आए थे।


 

4 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : Social Media
उनके कपड़ों को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'शायद एक्ट्रेस समझने लगी है खुद को'। वहीं कई लोगों ने उनकी ड्रेसिंग सेंस को ही इस इवेंट के लिए खराब बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कपड़े कम पड़ गए'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम हर समय अजीब मुंह क्यों बनाती हो'। हालांकि बहुत से यूजर्स ऐसे भी थे जिन्हें मीरा का स्टाइल काफी पसंद आया था और उन्होंने उनकी तस्वीर पर खुलकर प्यार लुटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor
मीरा राजपूत इन दिनों अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी बिकिनी तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि मीरा और शाहिद लंबे समय बाद वेकेशन पर गए थे और इस दौरान शाहिद ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें