कोरोना वायरस ने भले ही दुनियाभर को अपनी जद में ले रखा है और चारों तरफ इस महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन, फिल्मी सितारे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने पुराने पैंतरों को नहीं भूल रहे हैं। उनकी हमेशा से कोई ना कोई नई कहानी दर्शकों और उनके फैंस के सामने आती रही हैं और अब कहानी सामने आई है शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के ब्रेकअप की।