करीना कपूर-शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना को लेकर तो ये भी कहा जाता है कि वह शाहिद की दीवानी थीं और लगातार दो महीने तक उनके पीछे पड़ी रही थीं, तब जाकर वह माने थे। साल 2007 में दोनों करण जौहर के शो में पहुंचे थे तब करण ने भी करीना से प्रपोजल को लेकर ही सवाल किया था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी की भी चर्चा हुई थी। लेकिन जब दोनों जब वी मेट की शूटिंग कर रहे थे, तभी करीना कपूर ने टशन फिल्म साइन की, और यहीं ये दोनों की मोहब्बत में ट्विस्ट आ गया।