फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: स्क्रिप्ट सुनकर बिना फीस लिए काम करने को तैयार हुए ये सितारे, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल

Mon, 27 Nov 2023 08:56 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद निर्माताओं से कोई फीस नहीं ली। तो आइए जानते हैं किन सितारों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बॉलीवुड सितारे एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद निर्माताओं से कोई फीस नहीं ली। तो आइए जानते हैं किन सितारों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में काम करने के लिए कोई फीस नहीं ली थी। अभिनेता ने खुद एक मीडिया बातचीत में खुलासा किया था कि इस फिल्म में एक्शन सीन पर काफी खर्चा होना था, जिसके चलते अभिनेता ने बिना कोई चार्ज लिए काम करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: Animal Vs Sam Bahadur: ‘एनिमल’ के मुकाबले 10 फीसदी पर अटकी ‘सैम बहादुर’, ओपनिंग पर इतने करोड़ की चुनौती
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने 'ब्लैक' फिल्म में काम करने के लिए निर्माताओं से कोई फीस नहीं ली थी। अभिनेता ने फिल्म के 11 साल पूरे होने पर इस बात का खुलासा किया था। अमिताभ बच्चन ने कहा था कि भंसाली के इस बेहतरीन प्रोजेक्ट में हिस्सा होना ही मेरा लिए बहुत बड़ी बात है।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम करनें के लिए कोई फीस नहीं ली थी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।

यह भी पढ़ें: Animal Sequel: क्या बनेगा रणबीर की 'एनिमल' का सीक्वल? फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं के बयान ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने 'भाग मिल्खा भाग' में काम करने के लिए शगुन के तौर पर सिर्फ ग्यारह रुपये लिए थे। निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र किया हुआ है। फिल्म में अभिनेत्री, फरहान अख्तर के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'मंटो' में काम करने के लिए एक रुपया लिया था। एक मीडिया बातचीत के दौरान निर्देशक नंदिता दास ने खुद इस बात का खुलासा किया था। निदेशक ने कहा था कि यह एक ऐसा किरदार था, जिसके लिए नवाजुद्दीन को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उनका बड़प्पन ही था, जो इस किरदार को बिना फीस लिए निभाया है।

यह भी पढ़ें: Randeep Hooda-Lin Laishram: मणिपुर पहुंचे रणदीप हुड्डा-लिन, विवाह से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें