फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में फ्लॉप हुए शशि कपूर के इस बेटे ने खुद लिखी अपनी किस्मत, आज दुनियाभर में हैं चर्चे

Fri, 17 Jan 2020 03:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shashi kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर आज भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उनके अभिनय की खुशबू हमेशा हिंदी सिनेमा में रहेगी। कई हिट फिल्में देने वाले शशि कपूर बहुत सौम्य स्वभाव के थे। फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने देशभर में नाम कमाया लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उनके बच्चों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 1958 में शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी।
विज्ञापन

2 of 6
shashi kapoor - फोटो : Social Media
शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। खास बात ये है कि आज करण कपूर का जन्मदिन है। आज के समय में जहां बॉलीवुड पर नेपोटिज्म हावी है, वहीं शशि कपूर ने अपने बच्चों का दूसरा पाठ पढ़ाया। एक अच्छे पिता के तौर पर उन्होंने अपने बच्चों को खुद रास्ता तय करने दिया।
विज्ञापन

3 of 6
shashi kapoor
एक दौर में शशि कपूर के लोग दीवाने थे। उन पर लड़कियां जान छिड़कती थीं। लेकिन उन्हीं के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया था। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे करण कपूर को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

4 of 6
करन कपूर
श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण कपूर को अपना जौहर दिखाने का मौका मिला। लेकिन यहां वो चूक गए, दर्शकों ने उनके काम को कुछ खास पसंद नहीं किया। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन

5 of 6
karan kapoor
कपूर खानदार के दूसरे लोगों की तरह करण कपूर में लुक्स में किसी से कम नहीं थे, लेकिन एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करन कपूर
करण ने एक बेहतरीन फोटोग्राफर बनकर दुनियाभर में नाम कमाया। आज उनकी गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। उनकी तस्वीरों के कई जगहों पर प्रदर्शनी लगती है। उन्होंने इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवार्ड्स 2009 में 'द ओल्ड कपल' नाम की अपनी तस्वीर के लिए लाइफस्टाइल श्रेणी में पुरस्कार जीता था।

अशोक पंडित ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष को लगाई लताड़, आइशी घोष ने कश्मीर पर दिया था विवादित बयान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें