फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी खान ने शेयर की पति-बेटे और मां की तस्वीर, शाहरुख बोले-आप ऐसी ही मजाकिया रहें...

Mon, 09 Sep 2019 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख कोई भी प्रोजेक्ट बहुत सोच समझकर करना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है। शाहरुख की इस तस्वीर को गौरी खान ने शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan
शाहरुख खान अपनी सास सविता छिब्बर के साथ नजर आ रहे हैं। सविता छिब्बर खड़ी हैं जबकि शाहरुख खान बैठे हैं वहीं उनके साथ अबराम भी हैं। गौरी खान ने मां सविता छिब्बर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने भी गौरी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि- 'आप ऐसी ही मजाकिया रहें और जिंदगी को खुशनुमा तरीके से जीती रहें।' फिल्मों की बात करें तो हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे और इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित करेंगे। ऐसी खबरों के बाद शाहरुख खान ने खुद ट्वीट कर सच्चाई बताई थी।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'यह जानकर काफी खुशी होती है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरे पीठ पीछे मैंने अचानक से कई सारी फिल्में साइन कर ली हैं, जिनके बारे में खुद मुझे कोई जानकारी नहीं है। दोस्तों मैं जब भी कोई फिल्म करूंगा, तब मैं खुद कहूंगा कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं। इसके अलावा जो भी खबरें सामने आ रही हैं वो सब अफवाह हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया था। इस फिल्म से शाहरुख को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

पढ़ें: जारी हैं शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर अफवाहें, परेशान होकर किंग खान ने किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें