फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट जेट से लेकर आलीशान बंगले के मालिक हैं अक्षय कुमार, कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे

Mon, 09 Sep 2019 12:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का संघर्ष बॉलीवुड के लिए कोई कम नहीं रहा। एक वेटर से सुपरस्टार बनने में उन्हें सालों लग गए। मेहनत, लगन और अनुशासन ने अक्षय को वो सफलता दिलाई जिसके बारे में कोई पहुंचना तो दूर, सोच भी नहीं पाता। साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।

विज्ञापन

2 of 6
John Abraham, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे एक्टर बने हैं। फोर्ब्स लिस्ट में उनका नाम चौथे नंबर पर है और हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में किसी दूसरे भारतीय एक्टर का नाम शामिल नहीं है। इस हिसाब से वो भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media
फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल कमाई 69 मिलियन डॉलर( जून 2018 से जून 2019 तक) यानी करीब 444 करोड़ रुपए है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 150 मिलियन डॉलर यानि 10.74 अरब से भी ज्यादा है। अक्षय कुमार लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन, आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां है।

4 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा स्टार्स ही हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी आते हैं। अक्षय अक्सर अपने इस प्राइवेट जेट से ही सफर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार का घर भी किसी महल से कम नहीं है। उनका घर मुंबई के जुहू बीच इलाके में है। बंगले से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है। इसका पूरा इंटीरियर अक्षय कुमार की वाइफ और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने तैयार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले की कीमत करीब 80 करोड़ रूपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार कारों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार है। रॉल्स रॉयस फैंटम के अलावा उनके पास Bentley Continental Flying Spur भी है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी मोटरसाइकिल भी हैं, इनमें यामाहा वी मैक्स और हार्ले डेविडसन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें