शाहरुख ने किया गणपति विसर्जन
10 दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन हो गया है। भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कर उन्हें अलविदा कह दिया। इस मौके पर शाहरुख खान ने भी गणपति को अंतिम विदाई दी। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पूजा हो गई... विसर्जन हो गया... गणपति बप्पा मोरया! दुनिया की सभी खुशहाली हर घर और हर परिवार में आए।' बता दें कि शाहरुख हर साल अपने घर गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं।