फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नवाज पर फिर फूटा आलिया का गुस्सा और कंगना ने की शर्मिला की जमकर तारीफ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 08 Jul 2023 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आलिया सिद्दीकी, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के बाद अखिल भारतीय स्टार के रूप में उभरे हैं। उनकी लोकप्रिय भूमिका रॉकी भाई के लिए दुनिया भर में उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अब हर कोई उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसकी घोषणा होना अभी बाकी है। अब पहली बार अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि उनकी अगली फिल्म एक अच्छी शानदार फिल्म होगी।
Yash: केजीएफ स्टार यश ने अपनी अगली फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- दमदार मूवी होगी यश19
विज्ञापन

3 of 11
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की रिलीज से पहले करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दे दिया है। 
Karan Johar: एक्शन से भरपूर होगी करण जौहर की अगली फिल्म, फैन के सवाल पर निर्देशक ने किया कंफर्म

4 of 11
अचानी रवि - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्म निर्माता अचानी रवि का शनिवार को निधन हो गया। रवि का पूरा नाम के रवींद्रनाथन नायर था। फिल्म मेकर ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रवि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अन्वेशिचु कंडेथियिला' से की थी।
दुखद: मलयालम फिल्म मेकर अचानी रवि का निधन, 90 साल की उम्र में निर्माता ने ली अंतिम सांस
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर खबरों में रहती हैं। इंडस्ट्री में सितारों से उनकी खूब तकरार होती है। आए दिन कंगना किसी न किसी पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। अब उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और वहीदा रहमान को लेकर अपनी बात रखी है। दरअसल, हुआ यह कि हाल ही में कंगना ने शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' देखी और इसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
Kangana Ranaut: 'गुलमोहर' देख कंगना ने शर्मिला टैगोर के लिए कही यह बात, वहीदा रहमान के नाम का भी किया जिक्र
 
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। विक्की के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म साइन करने से पहले विक्की को कई तरह के संदेह थे। उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।
Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह, एक्टर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। मगर, एक वक्त ऐसा था जब वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। खुद एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने इसका खुलासा किया है। प्रियंका की मां के मुताबिक एक्ट्रेस बनना कभी उनकी प्लानिंग में नहीं था।
Priyanka Chopra: फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहती थीं प्रियंका, एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

8 of 11
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनने के बाद से और ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसी बीच आलिया, नवाजुद्दीन के संस्मरण 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' पर टिप्पणी कर लाइमलाइट में हैं। इस संस्मरण में नवाजुद्दीन ने अपने कई प्रेम संबधों के बारे में चर्चा की है। इसी को देखकर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा है। आलिया ने इसके लिए नवाज की आलोचना की है। साथ ही इससे बेटी के दिमाग पर गलत प्रभाव पड़ने की बात कहती नजर आई हैं। 
Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन के जरिए कई अफेयर की चर्चाओं से खफा आलिया सिद्दीकी, बोलीं- नेक पिता बनने की जरूरत

9 of 11
सलमान खान, सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वक्त ओटीटी पर उनके शो बिग बॉस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ समय पहले सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म बड़े पर्दे पर तहलका मचाएगी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने एकबार सूरज बड़जात्या के साथ हाथ मिलाया है। दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं।
Salman Khan: अगले महीने से शुरू होगी 'प्रेम की शादी' की शूटिंग, फिर जमेगी सूरज बड़जात्या संग भाईजान की जोड़ी

10 of 11
श्रद्धा कपूर-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में इन दिनों फ्रेश जोड़ियों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बीते दिनों रिलीज हुई कई मूवीज में नई ऑन स्क्रीन जोड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता है। इसी को देखते हुए मेकर्स नए-नए एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की घोषणा की। इसी को लेकर खबर आई कि इसमें श्रद्धा कपूर, एक्टर के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं, अब इस खबर की पुष्टि हो गई है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से आधिकारिक तौर पर जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन संग फरमाएंगी रोमांस
विज्ञापन

11 of 11
राम चरण - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार राम चरण की प्रसिद्धि में एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद ग्लोबल इजाफा हुआ है। अभिनेता की फैन फॉलोइंग में न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी जमकर बढ़ोतरी हुई है। अभिनेता के फैंस उनकी हर बात से प्रभावित होते हैं, जो उन्हें चर्चा में ले आता है। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘आरसी 16’ को लेकर चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट आया है तो चलिए जानते हैं पूरा मामले क्या है।
RC 16: 'आरसी 16' के मेकर्स ने इस संगीत निर्देशक से मिलाया हाथ? राम चरण की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें