फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की 'फैन' को पूरे हुए चार साल, देखें फिल्म में VFX का कैसे हुआ था इस्तेमाल

Wed, 15 Apr 2020 06:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फैन वीएफएक्स - फोटो : सोशल मीडिया
'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को रिलीज हुए आज (15 अप्रैल) चार साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख खान दो किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। एक तरफ जहां फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी तो वहीं किंग खान के फैंस को 'फैन' काफी पसंद आई थी। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के वीएफएक्स भी चर्चा का विषय बन गए थे। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं फिल्म के वीएफएक्स की कुछ झलकियां और बताते हैं फिल्म के बारे में कुछ बातें।
विज्ञापन

2 of 6
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज
मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म फैन यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की गई  जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही श्रिया पिलगांवकर, सयानी गुप्ता, दीपिका अमन और ताहेर शब्बीर भी प्रमुख भमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के चार साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस अभिनेता और फिल्म को याद कर रहे हैं।






विज्ञापन

3 of 6
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज
फैन को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव पुरस्कार और शाहरुख खान को स्टारडस्ट का एडिटर्स चॉइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हासिल हुआ था। वहीं एक और बात है जो फिल्म को खास बनाती है। बता दें कि यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी जो लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शूट की गई थी।

4 of 6
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज
फिल्म में एक भी गाना नहीं था, हालांकि बाद में फैंस के लिए और फिल्म के प्रचार प्रसार के लिए फैन एंथम बनाया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म का विचार करीब आठ साल पहले ही मनीष शर्मा को आ गया था। लेकिन किसी वजह से फिल्म उस वक्त नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज
फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था क्योंकि शाहरुख खान ही मुख्य सितारे आर्यन और फैन गौरव का किरदार निभा रहे थे। ऐसे में वीएफएक्स की मदद से शाहरुख खान को पूरा बदला जाता था। फिल्म के शूटिंग सेट से कोई भी सीन लीक न हो जाए, ऐसे में कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकता था। यहां तक कि खुद शाहरुख खान भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैन वीएफएक्स - फोटो : रेड चिलीज
जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पहले शाहरुख खान के बंगले मन्नत में होने वाली थी हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते बाद में मन्नत को फिल्म सिटी में रीक्रिएट कर शूटिंग की गई।   वहीं इस फिल्म के लोगो के लिए शाहरुख के असल 100 फैंस की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें