फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह ने सिखाए टी सीरीज को लॉकडाउन के सबक, गाना हिट होने के लिए म्यूजिक वीडियो की जरूरत नहीं

Wed, 15 Apr 2020 06:21 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
honey singh - फोटो : social media
लॉकडाउन ने टी सीरीज जैसी देश की सबसे बड़ी कंपनी को एक बात नई समझाई है और वो ये कि गाना अच्छा हो तो फिर म्यूजिक वीडियो की जरूरत नहीं होती और गाना खराब हो तो फिर म्यूजिक वीडियो पर कितने ही पैसे खर्च कर लो, गाना चलता नहीं है। ये सबक सिखाया है नामी रैपर हनी सिंह ने जिनका बिना म्यूजिक वीडियो वाला गाना यूट्यूब पर भी ही रिलीज के चौबीस घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
honey singh - फोटो : Social Media
कलाकार अक्सर अपने काम को सर्वश्रेष्ठ रूप में दर्शकों के सामने परोसने को तरजीह देता है। हालांकि लॉकडाउन में यह समीकरण उलटा हो गया है। इंडस्ट्री में कंटेंट का अकाल पड़ने के चलते निर्माता और कलाकार दोनों ही अपने आधे अधूरे काम को थोड़ी बहुत फिनिशिंग के साथ दर्शकों के सामने परोस रहे हैं, ताकि घर बैठे लोगों से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो सके। मशहूर रैपर हनी सिंह का नया गाना 'मॉस्को सूका' भी इसी का एक उदाहरण है। टी सीरीज ने इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया है जिसके वीडियो में हनी सिंह की पुरानी तस्वीरों और लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
इस गाने में नेहा कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है। यह गाना पंजाबी और रूसी भाषा में रिलीज हुआ है। इस गाने को हनी सिंह ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं रशियन भाषा में इसे इकातेरिना सिजोवा ने गाया है। हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का एक साथ यह दूसरा गाना है। इससे पहले दोनों को 'मखना' गाने में भी साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। इस गाने का का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पूर्व ही सामने आया था।  

4 of 5
Honey Singh - फोटो : instagram
अपनी खुशी प्रकट करते हुए हनी सिंह बताते हैं, 'पिछले कुछ सालों में मैं अपने संगीत के साथ कुछ दूसरी चीज करना चाहता था। हाल में मेरा गाना 'लोका' रिलीज हुआ जिसमें स्पैनिश टच था। 'मॉस्को सूका' में रशियन वाइब है। नेहा की बात करूं तो उनके साथ काम करते हुए मुझे हमेशा मजा आता है क्योंकि हमारी एनर्जी काफी अच्छी है। मुझे विश्वास है कि 'मखना' और 'लोका' के बाद लोग 'मॉस्को सूका' को भी उतना ही पसंद करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honey Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'मुझे यह भी लगता है कि इस लॉकडाउन के समय में म्यूजिक वह चीज है जिसकी तरफ लोग आशा से देख रहे हैं। इस गाने को हमने लॉकडाउन से काफी पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था। इस वजह से हमने सोचा कि क्यों न इस गाने को लिरिक्स फॉर्म में दर्शकों के सामने पेश किया जाए।'

नीना गुप्ता को याद आए अपने जवानी के दिन, इस अभिनेता के साथ साझा की थ्रोबैक तस्वीर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें