बॉलीवुड सितारों के बच्चे खूब लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहते हैं। फैंस भी उनके प्रति बेहद उत्सुक होते हैं। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू को लेकर कई बार खबरें सामने आती हैं लेकिन हाल ही में डेविड लेटरमैन के शो में उन्होंने खुलासा कि आर्यन की रुचि एक्टिंग में नहीं है। शाहरुख ने कहा- 'मेरा बेटा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता है और मुझे नहीं लगता कि वो एक्टिंग कर सकता है। उसके पास वो एक्स फैक्टर नहीं है जो एक्टिंग के लिए जरूरी है लेकिन वो अच्छा लेखक है।' आर्यन के अलावा ऐसे कई स्टार किड्स हैं जिनकी रुचि एक्टिंग में नहीं है।