शाहरुख खान-आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्ताना बॉन्ड हैं आर्यन और शाहरुख के बीच
शाहरुख खान ने इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे आर्यन खान संग रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया कि आर्यन संग उनका बेहद दोस्ताना बॉन्ड हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद को आर्यन में तब देखा, जब वह छोटे थे और कहीं ज्यादा मैच्योर थे। उन्होंने खुलासा किया था कि आर्यन फिल्म निर्माता और लेखक बनने के लिए पढ़ रहे हैं, वहीं, उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। एक्टर ने साझा किया कि जब कभी कभी आर्यन के साथ होते हैं, तो वह बिना शर्ट के अपने शॉर्ट्स में लेट जाते हैं और वह कुछ गंदे चुटकुले सुनाते हैं। वह फिल्म निर्माण के बारे में थोड़ी बात करते हैं, क्योंकि आर्यन सीख रहे थे। हालांकि शाहरुख ने आर्यन को उस बातचीत से पीछे हटने के बारे में भी बताया कि आर्यन उसे अपने दम पर सीखना चाहते थे।