फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AskSRK: फैन ने पूछा- 'सलमान का गाना करोना देखा', शाहरुख खान ने दिया ये शानदार जवाब

Mon, 20 Apr 2020 07:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। लेकिन इसके बाद भी वो किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख खान सुर्खियों में हैं और इस बार वजह #AskSRK है। ट्विटर पर #AskSRK सेशन के साथ शाहरुख खान ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए, ऐसे में एक सवाल सलमान खान के नए गाने से भी जुड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
Shah Rukh khan, Salman Khan
दरअसल  ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख खान से एक फैन ने पूछा, 'सलमान खान ने अपना नया गाना करोना ना रिलीज किया है। इस गाने को खुद सलमान ने ही गाया है। क्या आपने वो गाना सुना?' फैन के इस सवाल का शाहरुख खान ने एक दम बिंदास जवाब दिया।


 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने सलमान खान का नया देखने के सवाल पर जवाब में लिखा, 'भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है।' शाहरुख खान के इस जवाब पर करीब एक घंटे में ही 15 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कुछ फैंस तो कमेंट में दोनों को एक साथ फिल्म करने की सलाह दे रहे हैं।



4 of 5
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि इस सेशन के दौरान ही शाहरुख खान से एक फैन ने पूछ, 'सर आपको इतने लोग भला बुरा कहते हैं फिर भी आप ऐसे कूलमाइंड से उनको कैसे  सह लेते हो? #AskSRK'। शाहरुख खान ने सवाल के जवाब में लिखा, 'बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूं आज तक।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
वैसे बात शाहरुख खान के फिल्मी करियर की करें तो शाहरुख साल 2018 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में थे। इसके बाद से शाहरुख ने किसी भी फिल्म का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें