आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन के लिए उनके घर से कपड़े आए थे, जो कि उसे दिए गए हैं। एनसीबी ने आरोप लगाया है कि आर्यन के फोन में से कुछ चैट्स मिली थीं जिनसे पता चलता है कि वह ड्रग डीलर्स के संपर्क में था। आर्यन खान पर NDP 8C, 20B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं के अंदर ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी बातें आती हैं।