फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नौ फिल्में कर शाहरुख ने 'बादशाहत' लगाई दांव पर, अब करना पड़ रहा ये काम

Sat, 30 Nov 2019 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 10
शाहरुख की फ्लॉप फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर हैं। पिछले दिनों वो नेटफ्लिक्स पर डेविड लेटरमैन के शो में नजर आए थे। शाहरुख ने अभी तक अपने किसी नए प्रोजेक्ट का एलान नहीं किया है। ऐसी चर्चा है कि शाहरुख फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वो निर्देशक आनंद एल राय की एक फिल्म में मेहमान भूमिका में दिख सकते हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या लगातार फ्लॉप की वजह से शाहरुख ऐसे रोल चुन रहे हैं। शाहरुख भी इन सब से अच्छी तरह वाकिफ हैं तभी तो वो अगली कोई भी फिल्म बहुत सोच-समझकर करना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख की वो कौन-कौन सी फिल्में रहीं जिनसे उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन

2 of 10
zero - फोटो : instagram
जीरो
शाहरुख की आखिरी रिलीज साल 2018 में आई 'जीरो' है। आनंद एल राय की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन सिनेमाघरों में जाकर उन्हें निराश होना पड़ा। 'जीरो' के फ्लॉप होने का नतीजा रहा कि अभी तक शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 10
Jab Tak Hai Jaan - फोटो : social media
जब तक है जान
शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ साल 2012 में रिलीज हुई 'जब तक है जान से'। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 

4 of 10
chennai express - फोटो : social media
चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस तो अच्छा किया लेकिन आलोचकों ने फिल्म की कहानी को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। मसाला फिल्मों के ढर्रे जैसी बनी इस फिल्म के लिए शाहरुख की भी आलोचना हुई। 
विज्ञापन

5 of 10
HAPPY NEW YEAR - फोटो : social media
हैप्पी न्यू ईयर
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख एक बार फिर से खुद को दोहराते हुए ही नजर आए। फिल्म में वो ये संदेश देते हैं कि जिंदगी हारने वालों को दूसरा मौका देती है। उबाऊ कंटेट की वजह से फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने शाहरुख को भी खूब खरी खोटी सुनाई। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन

6 of 10
dilwale - फोटो : file photo
दिलवाले
क्रिसमस 2015 के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसा करिश्मा करना चाहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसमें शाहरुख खान के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन

7 of 10
fan - फोटो : file photo
फैन
डायरेक्टर मनीष शर्मा की यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। यशराज बैनर की यह फिल्म कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 

8 of 10
dear zindagi - फोटो : social media
डियर जिंदगी
गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में शाहरुख से ज्यादा आलिया अपना ध्यान खींचने में कामयाब रही थीं। फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया था।

9 of 10
Film Raees - फोटो : social media
रईस
एक्शन क्राइम फिल्म 'रईस' में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म को गौरी खान और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का बिजनेस भी औसत रहा था।
विज्ञापन

10 of 10
jab harry met sejal - फोटो : file photo
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख एक बार फिर से अनुष्का शर्मा के साथ दिखे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

रानू मंडल को ट्रोल करने पर बेटी का अजीबो गरीब बयान, बोलीं- 'मां को दिक्कत है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें