फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियादिली: 'ना कभी बात हुई, ना मिले फिर भी मदद की', शगुफ्ता अली ने रोहित शेट्टी का जताया आभार

Thu, 08 Jul 2021 07:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शगुफ्ता अली, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने जब से खुलासा किया है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं तब से वह जबरदस्त सुर्खियों में हैं। 36 सालों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने 20 से अधिक टेलीविजन शोज किए हैं। कई सीरियल और फिल्में करने वालीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली के पास काम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। हाल ही में शगुफ्ता ने इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने अपनी कार से लेकर गहने तक बेच दिए हैं और अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है। शगुफ्ता ने ये भी बताया कि वो 20 साल से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। उनके अब तक नौ कीमोथैरेपी सेशंस हो चुके हैं और अब उनके पास पैसे नहीं हैं इसलिए वो मदद की गुहार लगा रही हैं। 

रोहित शेट्टी ने बढ़ाया मदद का हाथ
अभिनेत्री नीना गुप्ता, एक्टर सुमीत राघवन और सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह इनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर असोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि जब मुझे शगुफ्ता अली की आर्थिक तंगी के बारे में पता चला तो मैंने उनसे बात की और पूछा कि हम उनकी किस तरह मदद कर सकते हैं। उनकी पूरी बात सुनने के बाद, मैंने तुरंत रोहित शेट्टी से बात की जो शगुफ्ता की मदद करने के लिए एकदम राजी हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अशोक पंडित कहते हैं कि रोहित शेट्टी ने अच्छा-खासा अमाउंट ट्रांसफर किया है। हम सभी उनके आभारी हैं। इंडस्ट्री के कई और लोगों से भी मैं मदद की गुजारिश कर रहा हूं। रोहित शेट्टी द्वारा की गई मदद के बारे में शगुफ्ता अली ने कहा कि मेरा काम एकदम हो गया। मैं खुशनसीब हूं कि वो मेरी मदद के लिए आगे आए।

4 of 5
शगुफ्ता अली - फोटो : सोशल मीडिया
शगुफ्ता अली ने आगे कहा कि भगवान उनकी हर ख्वाहिश पूरी करें। उन्होंने मेरी बहुत बड़ी मदद की है। मैं उनसे कभी नहीं मिली फिर भी वो मेरी मदद करने के लिए आगे आए। शगुफ्ता अली ने कहा कि वह उन पैसों से अपना इलाज जल्द ही शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शगुफ्ता अली - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शगुफ्ता अली ने अपने करियर की शुरुआत सन 1989 में टेलीविजन शो 'दर्द' से की थी। उसी साल उन्होंने ने 'कानून अपना-अपना' में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने हीरो नंबर 1, सिर्फ तुम, अजूबा और इंटरनेशल खिलाड़ी में काम किया तो वही टेलीविजन पर उन्होंने एक वीर की अरदास वीरा, पुनर्विवाह और बेपनाह जैसे कई शोज किए। साल 2018 के बाद शगुफ्ता अली परदे पर कहीं नजर नहीं आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें