टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों सुर्खियों में हैं। 36 सालों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने 20 से अधिक टेलीविजन शोज किए हैं। कई सीरियल और फिल्में करने वालीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली के पास काम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना में लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा। उनकी आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। हाल ही में शगुफ्ता ने इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने अपनी कार से लेकर गहने तक बेच दिए हैं और अब उनके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो 20 साल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और उसकी तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस के अब तक 9 कीमोथैरेपी सेशन हो चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस के पास अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं इसलिए वो मदद की गुहार लग रही हैं।
शगुफ्ता अली ने कहा कि सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे लोग काफी कम पैसों से उनकी मदद कर रहे थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं करते हैं, बल्कि केवल सर्विस देते हैं।