दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार फिल्म जगत के एक ऐसे अभिनेता थें, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बनें। मनोज कुमार से लेकर अनुपम खेर और शाहरुख खान तक हर किसी कलाकार को दिलीप साहब ने प्रेरित किया। परदे पर दिलीप कुमार जितना अच्छा अभिनय करते थें, उतने ही नेक दिल के वो अपनी असल जिंदगी में थें। दिलीप कुमार के पास जब भी कोई जाता था या वो किसी के अंदर प्रतिभा देखते थें तो वो उसकी मदद करने से बिलकुल भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि कई इंडस्ट्री के लोगों को मौके दिए। बता दें कि भारत के एक मशहूर क्रिकेटर का करियर बनाने में भी दिलीप कुमार ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी।
क्रिकेटर यशपाल शर्मा को करियर को दिलीप साहब ने दी थी नई दिशा
भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा के करियर को नई दिशा देने में दिलीप साहब ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिलीप कुमार ने यशपाल शर्मा को क्रिकेट खेलते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई से सिफारिश की और यशपाल शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह दिलवाई। दिलीप कुमार के इस सहयोग ने क्रिकेटर यशपाल की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। बता दें कि 1983 में विश्व कप भारत के नाम करवाने में यशपाल शर्मा ने बहुत ही महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी।