फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ साझा की थ्रोबैक तस्वीर, शिल्पा शेट्टी बोल पड़ीं- सो हॉट

Sat, 13 Mar 2021 10:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी, मिथुन चक्रवर्ती, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
राजनेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मिथुन और शबाना काले रंग के कपड़ों में और सुनहरे हैडबैंड लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ शबाना और मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर पर शिल्पा शेट्टी का कमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए शबाना ने लिखा, 'अब सिर सही जगह पर है'। इसके साथ ही उन्होंने शिल्पा शेट्टी और टिस्का चोपड़ा को टैग भी किया है। गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले ही उन्होंने ये तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके हैडबैंड साफ नहीं दिख रहे थे। 



 
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
अब इस तस्वीर को दोबारा पोस्ट करते हुए शबाना ने शिल्पा को क्यों टैग किया था वो भी आपको बता देते हैं। दरअसल शबाना ने जो पहले तस्वीर साझा की थी उसमें उनका हैड बैंड साफ नहीं दिख रहा था। इस पर शिल्पा शेट्टी मे लिखा था- आपके सिर क्यों कटे हुए हैं?  वहीं टिस्का चोपड़ा ने भी वहीं सवाल उठाते हुए लिखा था कि तस्वीर में आपका सिर क्यों कटा है?

4 of 5
शबाना आजमी, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
अब इसे ठीक करते हुए शबाना आजमी ने फिर से तस्वीर साझा की जो फैंस को काफी पसंद आ रही। इस पर शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'जे बात! आप कितनी हॉट लग रही हैं। इसके साथ फिल्म क्रिटिक भावना सौमेया ने लिखा, 'वो भी क्या दिन थे। मिथुन और शबाना ने फैंस ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये स्टारडस्ट एनुअल 1983 मैगजीन की तस्वीर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब हम बात कर रहे हैं'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा 'कितना खूबसूरत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी
गौरतलब है कि शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी एक फिल्म की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'क्या कोई बता सकता है कि ये शतरंज का खिलाड़ी फिल्म का सीन है ? या फिर जूनन का? । उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फैंस ने बताया था कि ये शतरंज का खिलाड़ी फिल्म का सीन है। वहीं बात करें मिथुन चक्रवर्ती की बीजेपी में शामिल होने के चलते इन दिनों में वो चर्चा में हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें