करण जौहर पर काफी वक्त से लगातार आरोप लग रहे हैं कि वह बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं और केवल स्टार किड्स को ही आगे बढ़ाते हैं। अब इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण कहते दिख रहे हैं कि वह अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करना चाहते थे। अब इस वायरल वीडियो पर अपूर्व असरानी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है और करण जौहर के लिए गुस्सा जाहिर किया है।