बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ का सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से फ्री होकर वॉलीबॉल खेलते हुए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने टाइगर श्रॉफ के लिए एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें टाइगर की वजह से अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाना पड़ रहा है।