फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oops Moments: ऊप्स मूमेंट की शिकार होने वाली थीं ये अभिनेत्रियां, अभिनेताओं ने मसीहा बन बचाई इज्जत

Mon, 13 Feb 2023 02:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऊप्स मूमेंट का शिकार हुईं ये एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई बार अभिनेत्रियां दिक्कतों में फंस जाती हैं। कुछ मामले तो छेड़छाड़ के होते हैं तो कई ऊप्स मूमेंट की भी शिकार होती हैं। आज हम आपको उन घटनाओं के बारे में जब अभिनेत्रियां ऊप्स मूमेंट की शिकार होने वाली थीं, लेकिन स्टेज पर मौजूद अभिनेता उनके लिए असली बॉडीगार्ड बन गए।
विज्ञापन

2 of 6
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : Social media
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे हुए थे। उस दौरान अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें उन्हें बैठने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में विजय ने अनन्या की कुर्सी को अपनी तरफ मोड़ लिया और अभिनेत्री को ऊप्स मूमेंट का शिकार होने से बचा लिया।

Shiv Thakare: कई सेलेब्स को अपने खेल के दम पर छोड़ा पीछे, जानें कौन हैं बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट शिव ठाकरे
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन - फोटो : Social media
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म राब्ता के प्रमोशन के दौरान इसी अंदाज में कृति सेनन की मदद की थी। दरअसल, जब कृति सेनन कुर्सी पर बैठने जा रही थीं तो सुशांत उनके आगे आकर खड़े हो गए, ताकि वह अपनी शॉर्ट मिनी ड्रेस की वजह से ऊप्स मूमेंट की शिकार न हो जाएं।

Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना

4 of 6
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : Social media
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी

फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन के समय कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ भी कुछ ऐसा ही सीन हुआ था। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद जब कियारा कुर्सी से उठने वाली थीं, तब कार्तिक आर्यन उनके आगे खड़े हो गए और उन्हें कवर कर लिया। इससे कियारा बिना झिझक कुर्सी से उठ पाई थीं। कार्तिक का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।

Rakhi Sawant: आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेग्नेंट...राखी सावंत ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा की मदद की थी। दरअसल, उस समय परिणीति की चोली में दिक्कत आ गई थी, तब सिद्धार्थ ने ड्रेस ठीक करने में उनकी मदद की थी। 

Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ-कियारा ने मुंबई में दिया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सामने आईं कपल की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ - फोटो : Social media
रणबीर कपूर कटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशनल इवेंट में गए थे। उस दौरान कटरीना ने काफी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। ऐसे में रणबीर कपूर ने आगे खड़े होकर उन्हें कवर किया, जिसके बाद कटरीना कुर्सी पर आसानी से बैठ पाईं।

Bollywood: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों की मोहब्बत रह गई अधूरी, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें