फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: कभी हकलाते थे नवाजुद्दीन, कमजोरी पर जीत हासिल कर अब एक सांस में बोलते हैं दमदार डायलॉग

Sun, 28 Jan 2024 10:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में अपने करियर के बारे में बात की और करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने से पहले वे बात करते समय असुरक्षित महसूस करते थे और हकलाते थे। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पहले उन्हें लोगों की बातें समझने में भी काफी समय लगता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
हाल ही में दिए साक्षात्कार में नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इतने लोकप्रिय अभिनेता बन जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये काम कर पाऊंगा, क्योंकि मैं थोड़ा शांतचित्त था। मैं एक ट्यूबलाइट था। वे हकलाते थे और उस समय चीजों को समझने में समय लगता था।' उन्होंने बताया कि 2005 और 2006 के आसपास चीजें बेहतर हुईं, जब उन्हें अधिक काम मिलना शुरू हुआ।
Bigg Boss 17: इन कंटेस्टेंट के बीच खूब हुई तकरार, किसी ने जड़ा थप्पड़ तो कई के रिश्तों में आई दरार
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
हालांकि, पूरी तरह से उन्हें इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'जब मैं वास्तव में गुस्से में होता हूं तो हकलाना वापस आ जाता है। यह 2005 और 2006 में चला गया। शायद यह असुरक्षा के कारण था और फिर जब मैंने जीवन में कुछ चीजें हासिल कीं तो यह चला गया।'
Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड की तकनीकी श्रेणी में सैम बहादुर का दबदबा, एनिमल-जवान की भी रही चांदी

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंचबॉक्स', 'बजरंगी भाईजान' और 'मांझी: द माउंटेन मैन' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए बॉलीवुड में प्रसिद्धि हासिल की। हकलाने की समस्या पर विजय हासिल की और अब वे एक सांस में लंबा डायलॉग बोल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने काम करने के तरीकों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे काम मांगने में अभी भी सहज महसूस नहीं करते हैं।
Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने शख्स की पिटाई करने पर मांगी माफी, वायरल वीडियो की ली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेता निर्देशक रसिख खान की 'सेक्शन 108' में अरबाज खान और रेजिना कैसेंड्रा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। यह फिल्म दो फरवरी, 2024 में रिलीज होने वाली हैं।
Aamir Khan Interview : ‘कागज के फूल’ और ‘मेरा नाम जोकर’ संपूर्ण फिल्में नहीं हैं, जुनैद को बनना था लाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें