फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को पास बैठा देख हॉलीवुड एक्ट्रेस को नहीं हुआ यकीन, हैरानी से खुला रह गया मुंह

Sat, 03 Dec 2022 05:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान, शेरोन स्टोन - फोटो : social media
बॉलीवुड के रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान का जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनके दीवाने हैं। हाल ही में इसका उदाहरण भी देखने को मिला, जब हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन शाहरुख खान को अपने पास बैठा देख खुशी से हैरान रह गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

Apurva-Shilpa: अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी के घर गूंजी किलकारियां, शादी के 18 साल बाद बने माता-पिता

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में शाहरुख खान सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए, जिसमें उन्हें सम्मानित भी किया गया। समारोह में हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन भी उनके पास बैठी थीं। हालांकि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह शाहरुख हैं। तभी होस्ट आती हैं और सभी को बताती हैं कि शाहरुख खान इस सेरेमनी का हिस्सा बने हैं। यह पता चलते ही एक्ट्रेस शेरोन एक दम से चौंक जाती हैं। चेहरे पर खुशी और हैरानी का उनका मजेदार रिएक्शन देखने लायक है।
 

Rangbaaz Phirse: राजू ठेहट-आनंदपाल की दुश्मनी पर बनी है यह वेब सीरीज, कत्ल-साजिश और गैंगवार तक सबकुछ आएगा नजर

विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान, हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन - फोटो : social media
शाहरुख खान का अंदाज भी वहां मौजूद लोगों के दिल को छू गया। वह होस्ट से बात करने के बाद वापस शेरोन स्टोन की तरफ मुड़ते हैं और हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। खास बात रही कि अभिनेत्री भी अभिवादन का जवाब भारतीय अंदाज में देती दिखाई दीं। वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म से साझा किया गया है।

यहां देखें वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो शाहरुख खान फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से वह चार साल के बाद रुपहले पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।
 

दुखद: सोशल मीडिया स्टार मेघा ठाकुर का निधन, महज 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें