फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 किरदारों ने सिनेमा के "कल्लू मामा" का सजाया करिश्मा, जज के रोल में लूट ली महफिल

Wed, 04 Mar 2020 07:36 PM IST
Mishra Mishra अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Saurabh Shukla - फोटो : Social Media
सौरभ शुक्ला हिंदी फिल्म जगत के उन कलाकारों में हैं जो प्रत्येक जॉनर की फिल्म में फिट बैठने की काबिलियत रखते हैं। फिल्म चाहें कॉमेडी से भरपूर हो या फिर क्रिमिनल ड्रामा, सौरभ शुक्ला अपने अभिनय से वाह-वाही बटोर ही लेते हैं। 5 मार्च 1963 को गोरखपुर में जन्मे सौरभ शुक्ला फिल्मों के साथ ही टीवी और थियेटर अभिनेता के साथ ही निर्देशक के तौर पर भी मशहूर हैं। 26 वर्ष पूर्व फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से करियर की शुरुआत करने वाले सौरभ शुक्ला लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। आज हम उनके 10 मुख्य किरदारों के बारे में बताते हैं जो लोगों के दिलों में ताजा है।
विज्ञापन

2 of 11
सत्या - फोटो : Social Media
1.सत्या (1998)
राम गोपाल वर्मा निर्देशित इस फिल्म को सौरभ शुक्ला और अनुराग कश्यप ने लिखा था। लेखन के साथ ही सौरभ शुक्ला ने इसमें कल्लू मामा का अहम किरदार भी अदा किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल साबित हुई थी। वहीं इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में सौरभ शुक्ला ने गंभीर किरदार अदा किया था और अपने किरदार से सभी का मन मोह लिया था। यह फिल्म लीड कलाकारों के साथ ही सौरभ शुक्ला के लिए भी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और इंडस्ट्री में उन्हें एक खास पहचान मिल गई। आज भी यह फिल्म कल्ट फिल्म के तौर पर देखी जाती है।
विज्ञापन

3 of 11
नायक - फोटो : Social Media
2.नायक (2001)
इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, राजनेता अमरीश पुरी के खास आदमी के तौर पर नजर आते हैं जो उनके सभी गलत कामों में उनका साथ देते हैं। फिल्म में उनका नाम पांडुरंगा है। अमरीश पुरी, अनिल कपूर और परेश रावल की मौजूदगी में भी उन्होंने अपने अभिनय से सभी लोगों को खूब हंसाया। वह एक गुंडे के तौर पर नजर आते हैं जो बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम देते हैं।  

4 of 11
बर्फी - फोटो : Social Media
3.बर्फी (2012)
प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म अपने कलाकारों के अभिनय के लिए आज भी याद की जाती है। फिल्म में सौरभ शुक्ला ने सुधांशु दत्ता का किरदार अदा किया था। इस फिल्म का निर्देशक 2012 में अनुराग बासु ने किया था। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि 1970 के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अफसर का किरदार अदा किया है जो बर्फी (रणबीर कपूर) के पीछे पड़ा होता है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के आईफा अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।  
विज्ञापन

5 of 11
जॉली एलएलबी - फोटो : Social Media
4.जॉली एलएलबी (2013)
साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में सौरभ शुक्ला द्वारा निभाए किरदार को उनके करियर का सर्वोत्तम प्रदर्शन भी कह सकते हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने सहायक अभिनेता के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया था। फिल्म में वह जज सुंदरलाल त्रिपाठी के किरदार में हैं। शुरुआत में वह एक ऐसे जज के किरदार में दिखते हैं जो कि अपने काम को लेकर गंभीर नहीं दिखता है लेकिन मौका मिलते ही वह अपने पेशे की गरिमा का मान रखता है और एक केस का समाधान तलाशने के लिए कई अतरंगी कदम उठाता है।
विज्ञापन

6 of 11
सौरभ शुक्ला
5.किक (2014)
सलमान खान अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ने किया था। फिल्म में सौरभ शुक्ला ने जैकलीन फर्नांडीज के पिता का रोल निभाया था जो अपनी बेटी की शादी हिमांशु त्यागी (रणदीप हुड्डा) से करवाना चाहता है। स्वभाव से कभी वह हंसते तो कभी बेटी की शादी में डूबे पिता के किरदार में नजर आते हैं। सलमान, रणदीप और नवाजुद्दीन जैसे अभिनेताओं से सजी इस फिल्म में सौरभ शुक्ला ने अपनी दमदार दस्तक दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

7 of 11
पीके - फोटो : Social Media
6.पीके (2014)
राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में थे। वहीं सौरभ शुक्ला ने तपस्वी महाराज का किरदार अदा किया है जिसे लाखों-करो़ड़ों लोग भगवान की तरह पूजते हैं। अनुष्का के माता-पिता भी उन्हीं में से एक होते हैं। फिल्म में उनका और आमिर खान के विचारों का टकराव देखने को मिलता है। दूसरे ग्रह से आए पीके यानी की आमिर खान बार-बार तपस्वी महाराज को गलत साबित करने की कोशिश करते हैं लेकिन तपस्वी महाराज, पीके को हराने की हर संभव कोशिश करते हैं। फिल्म में आमिर खान और सौरभ शुक्ला की तुकबंदी देखते ही बनती है।

8 of 11
Saurabh Shukla - फोटो : twitter
7.जॉली एलएलबी 2 (2017)
अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म में सौरभ शुक्ला फिर एक बार जज सुदंरलाल त्रिपाठी के किरदार में दिखे थे। वह अक्षय कुमार द्वारा लड़ रहे केस के जज होते हैं। फिल्म में वह कभी लोगों को हंसाते तो कभी एक जज के तौर पर अपने निर्णय से समाज को बेहतरीन संदेश देते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को ऐसा मंत्रमुग्ध किया था कि लोग इस फिल्म में जज के किरदार के तौर पर किसी और की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने यह दिखा दिया कि अगर वह किसी किरदार को निभाएंगे तो उसे वह इस कदर अपना बना लेंगे कि कोई उस अभिनय के आस-पास भी नहीं भटक सकता।

9 of 11
सौरभ शुक्ला
8.रेड (2018)
इस फिल्म में सौरभ शुक्ला ने एक बाहुबली नेता रामेश्वर सिंह उर्फ राजाजी का किरदार निभाया है। फिल्म के कई मोड़ पर वह अजय देवगन जैसे काबिल और मशहूर अभिनेता को अच्छी टक्कर देते नजर आते हैं। फिल्म में सौरभ कई बार अजय पर भारी भी पड़ते हैं। रेड में उन्होंने अपनी बोलने के अंदाज से लेकर हाव-भाव से एक भ्रष्ट नेता का शानदार अभिनय कर खूब शोहरत बटोरी। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया गया था।

10 of 11
द वर्डिक्ट- स्टेट वर्सेस नानावती - फोटो : Social Media
9.द वर्डिक्ट- स्टेट वर्सेस नानावती (2019)
यह एक वेब श्रृंखला है जिसे एकता कपूर ने अपने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत बनाया और निर्मित किया है। श्रृंखला में मानव कौल, एली अवराम, सुमीत व्यास मुख्य पात्र हैं। वहीं, सौरभ शुक्ला रूसी करंजिया नामक एक पत्रकार और संपादक का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी ताकत से देश के सबसे प्रख्यात केस की दिशा मोड़ने का प्रयास करता है। इस किरदार में वह काफी चालाक और परिस्थितियों से खेलने वाले व्यक्ति के तौर पर नजर आए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
पागलपंती - फोटो : Social Media
10.पागलपंती (2019)
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह एक मल्टीस्टार फिल्म है जिसमें सौरभ शुक्ला, राजा साहब का किरदार अदा करते हैं। वह एक डॉन होता है। उसकी जिंदगी दुश्मनों से बचने की कोशिश, पैसे कमाने का पागलपन, बेटी की परवरिश और अपनी बीवी के भाई की बेवकूफियों के इर्द-गिर्द घूमता प्रतीत होता है। फिल्म में उनकी अनिल कपूर के साथ ट्यूनिंग नजर आई। फिल्म की पूरी कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। 

न फिल्मफेयर, न आईफा, इस अवार्ड के मंच पर ऋतिक रोशन करेंगे धमाल, सीधे आसमान से यूं उतरेंगे स्टेज पर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें