फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: सत्यप्रेम की कथा देखने के बाद करण ने कार्तिक से मिलाया हाथ, अभिनेता के फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया

Sat, 01 Jul 2023 04:54 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। उनकी यह फिल्म को दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस बीच बी-टाउन के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर कियारा और कार्तिक की फिल्म देखने के लिए पहुंचे। जी हां, हाल ही में मुंबई में करण जौहर महीप कपूर के साथ वहां पहुंचे। फिल्म निर्माता और अभिनेता ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे से बातचीत भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "केजेओ एसपीकेके देखने गए थे और कार्तिक से भी मिले।", जिसके बाद अभिनेता के प्रशंसकों ने उनके साथ करण जौहर की हालिया बातचीत पर भी अपने विचार साझा किए। एक यूजर ने लिखा, "नफरत करने वाले हमेशा गुप्त प्रशंसक होते हैं।"  एक अन्य ने लिखा, "अपने दोस्तों को करीब और दुश्मनों को और ज्यादा करीब रखें।" 

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य ने लिखा, "यह इतना अजीब फिर भी इतना अच्छा क्यों लगता है?" एक अन्य ने लिखा था, “वह शायद कियारा आडवाणी को देखने गए थे।” दरअसल, कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच पिछले साल झगड़ा हो गया था और फिल्म निर्माता ने अभिनेता को एक फिल्म से रिप्लेस भी कर दिया था। इससे पहले, करण जौहर ने घोषणा की थी कि कार्तिक के साथ कुछ दृश्यों की शूटिंग के बाद 'दोस्ताना 2' को दोबारा बनाएंगे।

4 of 5
उर्फी जावेद-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा, “ऐसा कभी-कभी होता है। मैंने पहले इस बारे में बात नहीं की है। मेरी मां ने मुझे जो सिखाया है, मैं उस पर विश्वास करता हूं और यह मेरे संस्कार भी हैं... जब दो लोगों के बीच झगड़ा होता है, तो छोटे को इसके बारे में कभी नहीं बोलना चाहिए। मैं उसका पालन करता हूं और इसलिए मैं इसके बारे में कभी नहीं बोलता हूं।''

Sonakshi Sinha: अक्षय के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित सोनाक्षी, खिलाड़ी कुमार की तारीफ करती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'सत्यप्रेम की कथा' - फोटो : Social media
बता दें कि समीर विदवान्स के निर्देशन में बनी सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी हैं। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है और इस फिल्म में गजराज राव, राजपाल यादव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- Emergency: कंगना से पहले इंदिरा गांधी बनी ये अभिनेत्रियां, ऐसा दिखाया पर्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें