बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद फिल्म में उनके लुक, उनकी बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग्स ने फैंस के मन में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि इमरजेंसी कंगना की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस साबित होगी। मगर क्या आप जानते हैं कि बी-टाउन की क्वीन कंगना से पहले भी कई एक्ट्रसेस ने पर्दे पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, आज हम उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे…
विज्ञापन
2 of 7
लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा दत्ता
साल 2021 में आई अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म 'बेल बॉटम' में लारा दत्ता इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके लुक की भी खूब चर्चा हुई थी। एक्ट्रेस इस लुक में इतनी परफेक्ट लग रही थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
3 of 7
सुचित्रा सेन
सुचित्रा सेन
साल 1975 में रिलीज हुई संजीव कुमार की फिल्म 'आंधी' में सुचित्रा सेन एक महिला राजनेता के रोल में नजर आई थीं. उस किरदार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जोड़ कर देखा जा रहा था।
4 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में किशोरी शहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
किशोरी शहाणे
विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
5 of 7
फ्लोरा जैकब
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरा जैकब
कंगना रणौत की फिल्म थलाइवी में फ्लोरा जैकब ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इन्होंने ही फिल्म रेड में भी ये रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
6 of 7
अवंतिका अकेरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अवंतिका अकेरकर
फिल्म 'ठाकरे' में अवंतिका अकेरकर ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाया। इंदिरा जी का किरदार अपने आप में चैलेंजिंग काम है, जिसे अवंतिका ने बखूबी निभाया।
सरिता चौधरी
साल 2012 में आई अनुपम खेर, शबाना आज़मी, श्रिया सरन, रोनित रॉय, राहुल बोस स्टारर फिल्म 'मिडनाइट चिल्ड्रन' में सरिता चौधरी ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। अपने दमदार किरदार की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।