फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik-Kiara: सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक-कियारा की तस्वीर वायरल, राजस्थानी पोशाक में नजर आए सेलेब्स

Tue, 25 Apr 2023 11:07 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म सत्यप्रेम की कथा में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ही कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कियारा और कार्तिक की यह दूसरी फिल्म है। दोनों को हाल ही में एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा गया है। दोनों कलाकारों को नाटकीय पोशाक पहने देखा गया है। उनके यह कपड़े देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजस्थानी गाना होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
राजस्थानी पोशाक में नजर आए कार्तिक और कियारा
कार्तिक और कियारा दोनों ही ट्वीनिंग करते हुए नजर आए थे। कार्तिक आर्यन हल्की दाढ़ी में राजस्थान की पारंपरिक लोक पोशाक में नजर आ रहे थे। वहीं, कियारा भी लाल रंग के लहंगे चोली में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के दोनों हाथ चूड़ियों से भरे हुए थे। इस दौरान दोनों ही कलाकार काफी अच्छे लग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
फिल्म में हो सकता है शादी का सीक्वेंस
इससे पहले भी फिल्म सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक और कियारा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। उस दौरान दोनों को शादी के जोड़ा में कैप्चर किया गया था। उन तस्वीरों को देख लग रहा था कि दोनों का फिल्म में शादी का सीक्वेंस फिल्माया गया है। 

4 of 5
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
29 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
सत्यप्रेम की कथा का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। कार्तिक और कियारा ने पिछले साल सितंबर में फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी और फिर से साथ काम करने के बारे में अपनी उत्सुकता साझा की थी। वहीं आपको बता दें कि सत्यप्रेम की कथा से पहले इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा रखा गया था। हालांकि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली प्रतिक्रियाओं का सामना करने के बाद, निर्माताओं ने टाइटल को बदल दिया था। यह फिल्म इस साल 29 जून को सिनेमाघरों में नजर आएगी। 

Saas Bahu aur Flamingo Trailer:  'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर आउट, ड्रग्स का धंधा करती नजर आईं डिंपल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
फिल्म आरसी15 में नजर आएंगी कियारा
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की इससे पहले आई फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं कियारा आडवाणी सत्यप्रेम की कथा के अलावा राम चरण के साथ फिल्म आरसी 15 में नजर आने वाली हैं। 

पुण्यतिथि: 20वीं सदी के 'तानसेन' बड़े गुलाम अली खान ने संगीत को दिया नया आयाम, महात्मा गांधी भी थे उनके मुरीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें