अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। अपने काम और अभिनय के अलावा कार्तिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पालतू कुत्ते कटोरी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।