प्रियंका चोपड़ा अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और इस वक्त भी वह एक बेहतरीन सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में उन्होंने जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। प्रियंका को अपने मुखर अंदाज के लिए भी जाना जाता है। बीते दिनों वह फिल्म इंडस्ट्री के तमाम काले चिट्ठे खोल चुकी हैं। अंदाज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री के लिए सिटाडेल तक का सफर आसान नहीं रहा है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म में डांस करने के लिए अभिनेत्री को कितने पापड़ बेलने पड़े हैं।