फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा ने शुरू की आयुष्मान के साथ मनाली में शूटिंग, हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीर

Fri, 25 Oct 2024 03:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर अपनी आगामी फिल्म की बीटीएस तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
नई फिल्म में नजर आएगी सारा-आयुष्मान की जोड़ी
सारा अली खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष्मान और सारा इस वक्त हिमाचल प्रदेश के मनाली में शूटिंग कर रहे हैं। सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर निर्देशक आकाश कौशिक के साथ बिहाइंड द सीन की तस्वीर साझा की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने साझा की शूटिंग से BTS तस्वीर
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सारा अली खान ऊनी लेगिंग के साथ प्रिंटेड पफ्ड जैकेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं आयुष्मान खुराना भी निर्देशक आकाश कौशिक के साथ पोज देते और अपने चेहरे पर हल्की मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सारा ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा ने हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन
इसके अलावा सारा ने मनाली में हिडिम्बा मंदिर के दर्शन करते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सारा बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि वह हिडिम्बा मंदिर के दर्शन कर बेहद खुश हैं। बहरहाल, यह कहना मुश्किल है कि यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग का ही एक सीन है या फिर उनके इस सफर की एक झलक।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
अमर कौशिक करेंगे फिल्म का निर्देशन
फिल्म की शूटिंग की तैयारियां जोरों पर हैं और जून 2024 तक प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के सहयोग से निर्मित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर निर्देशक आकाश कौशिक की यह एक अनोखी जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था, जो उनकी 2019 की सुपरहिट ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इसे राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है और इसमें आयुष्मान खुराना ने दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं सारा अली खान को आखिरी बार 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। अब सारा इस नई अनाम फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान-गौरी की शादी के 25 साल हुए पूरे, किंग बोले- आर्यन उन दोनों जैसा बिल्कुल...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें