फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की गलियों में भारी भीड़ के बीच शॉपिंग करने निकलीं सारा, यूजर्स बोले, 'कोरोना से डरो ना'

Mon, 16 Mar 2020 05:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : इंस्टाग्राम
'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों वाराणसी में हैं। इस बीच सारा ने मां अमृता सिंह के साथ दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लिया। गंगा आरती के बाद सारा शॉपिंग करने निकल पड़ीं। जहां की रिपोर्टिंग का वीडियो खुद सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
वीडियो में सारा भीड़ भाड़ में ही बनारस की गलियों में घूम रही हैं। खास बात ये हैं कि यहां सारा को कोई पहचान भी नहीं पाया। वीडियो पोस्ट करते हुए सारा ने लिखा था, 'नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से। कितना प्यारा दिन है। कितना सारा मजा और बेहद कम खर्च, अगर काश कोई वाराणसी (Varanasi) में रह सकता।'

विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
वीडियो में सारा दुकान के बाहर लगी कई चीजों को देख रही हैं। फिर कैमरे की ओर रुख करके अपने अंदाज में नमस्ते बोलती हैं। हालांकि सारा का यह वीडियो देख उनके फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं और उन्हें ऐसे खुले में न घूमने की सलाह दे रहे हैं।

4 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
एक यूजर ने सारा के वीडियो पर लिखा- कोरोना से डरो ना। वहीं एक यूजर ने लिखा- सारा जी आप ऐसे मत घूमिए कई लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान जा चुकी है। आपके अंदर कई लोगों की जान बसती हैं। प्लीज अपना ख्याल रखिए। बता दें सारा अकसर समय निकलाकर मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ करती हैं कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोल भी किया गया जाता था। इससे पहले सारा ने भाई इब्राहिम के साथ अपनी बिकिनी वाली फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan varanasi ganga aarti holi varanasi - फोटो : sara ali khan varanasi ganga aarti holi varanasi
पिछले कुछ समय से सारा वाराणसी में ही हैं। वो चंदौली जिले के एक गांव में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्ममेकर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। सारा अब जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No.1) में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें