फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जमाने में साइकिल को तरसते थे खेसारी, सड़क किनारे लिट्टी-चोखा तक बेचा, आज हैं करोड़ों के मालिक

Mon, 16 Mar 2020 03:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते रोज भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें आम्रपाली दुबे से लेकर पवन सिंह तक बड़े बड़े स्टार्स ने जन्मदिन की बधाई दी। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri) में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : twitter
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के साज 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फिल्म के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे।
विज्ञापन

3 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media

11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले वह क्या करते थे। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी उनसे बहुत प्यार करते हैं।

4 of 5
Khesari Lal Yadav - फोटो : instagram

खेसारी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। चंदा से शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई। खेसारी लाल यादव के दो बच्चे हैं। आज खेसारी के पास वो सबकुछ है जिसके लिए कभी वो तरसते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह ना सिर्फ एक ऐक्टर बल्कि एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khesari lal live - फोटो : amarujala
खेसारी लाल यादव ने कई मौकों पर काजल राघवानी के साथ अपना स्टेज शेयर किया है। काजल, खेसारी लाल यादव के साथ ही अकसर फिल्मों और स्टेज प्रोग्राम में नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। बता दें खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। आलम ये हैं कि खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें