फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिम के साथ इस तरह रक्षा बंधन मना रहीं सारा, बचपन की तस्वीर में पहचानना भी मुश्किल

Thu, 15 Aug 2019 01:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Ibrahim Ali Khan - फोटो : instagram
भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। सेलिब्रेशन में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सारा अली खान ने अपने छोटे भाई इब्राहिम के साथ बचपन की क्यूट सी तस्वीर इस खास मौके पर शेयर की। खास बात है कि तस्वीर में दोनों को एक झलक देखने पर पहचानना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan, Ibrahim - फोटो : social media
इस तस्वीर में सारा इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। बचपन की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सारा ने लिखा- 'रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं छोटे भाई। तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं आज। तुमसे वादा करती हूं कि हमेशा तुम्हारी खिंचाई करूंगी, तुम्हारा सारा खाना खा लूंगी।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sara Ali Khan,Ibrahim Ali Khan - फोटो : social media
सारा के इस पोस्ट से इब्राहिम और उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। सारा इब्राहिम के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सारा की इब्राहिम के अलावा तैमूर के साथ भी खास बॉन्डिंग है। बीते साल सारा की तैमूर को राखी बांधते हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही थी। 

यह भी पढ़ें:- बच्चन परिवार ने मनाया रक्षा बंधन, तस्वीरों में अभिषेक-श्वेता सहित चचेरी बहन भी आईं नजर

4 of 5
Sara Ali Khan and Taimur - फोटो : file photo
तस्वीर में नन्हें से तैमूर को सारा राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया था। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सारा अपने छोटे भाई तैमूर से कितना प्यार करती हैं। 

यह भी पढ़ें:- दृष्टि धामी से लेकर निया शर्मा तक, इन 6 अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan With brothers Taimur and Ibrahim - फोटो : social media
तैमूर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे हैं। तैमूर के साथ सिर्फ सारा की ही नहीं बल्कि इब्राहिम भी कई बार मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर में देखिए कैसे इब्राहिम तैमूर के साथ तो वहीं सारा इनाया के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें