फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कंसर्ट करने के बाद मीका सिंह ने किया सोशल मीडिया पर ये पोस्ट, मांगी मदद

Thu, 15 Aug 2019 01:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mika singh - फोटो : firstpost
हाल ही में पाकिस्तान में कार्यक्रम कर विवादों में आए सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर मदद के लिए एक पोस्ट किया है। मीका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
mika singh - फोटो : instagram
सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। इस वीडियो में वो महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए पचास घर बनाने की बात कर रहे हैं। वहीं मीका खुद अपने एनजीओ डिवाइन टच के साथ मिलकर सीएम फंड में पांच लाख रूपये का अनुदान भी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
mika singh - फोटो : instagram
बता दें कि आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में आयोजित मीका सिंह नाइट कार्यक्रम को लेकर मीका सिंह विवादों में आ गए हैं। जिसके बाद मीका को द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेस, रिकॉर्डिग, प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग पर बैन लगा दिया है।

4 of 5
लखनऊ में मीका सिंह - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मीका सिंह की ओर से पाकिस्तान में कार्यक्रम करने को लेकर अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। मीका की ओर से न ही अब तक माफी मांगी गई है और न ही किसी तरह की सफाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ अगस्त को पाकिस्तान के कराची में आयोजित 'मीका सिंह नाइट' कार्यक्रम के मेहमानों की सूची में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई आला अधिकारियों और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के रिश्तेदारों के नाम शामिल थे। वहीं बताया जा रहा है कि परवेज मुशर्रफ के चचेरे भाई अदनान असद ने अपनी बेटी की मेहंदी की रस्म के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें