शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर हसीन तस्वीरों-वीडियो को साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस शो में मनोरंजन जगत के सितारे शिरकत करते हैं, और सना के साथ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर मसालेदार खुलासे करते नजर आते हैं। वहीं इसके अपकमिंग एपिसोड में सारा अली खान नजर आएंगी, जिसका प्रोमो वीडियो सामने आते ही छा गया है।