बॉलीवुड में तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहीं एक्ट्रेस सारा अली खान के पास कई सारी फिल्में हैं । पिछले दिनों ही उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग पूरी की । इसके बाद सारा ने 'कुली नंबर 1' की भी शूटिंग पूरी कर ली है । हाल ही में सारा मेट्रो में सफर करती नजर आईं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा इन दिनों अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर दोस्तों के साथ न्यू यॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंन इन छुटि्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं । हाल ही में उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की है। सारा न्यू यॉर्क में अपनी दोस्तों के साथ मेट्रो में सफर करती दिखीं।
विज्ञापन
3 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तस्वीर में सारा दो लोगों के बीच बैठी दिख रही हैं और स्कार्फ से अपना चेहरा ढका हुआ है। उन्होंने काली जींस और बैंगनी जैकेट पहनी है । साथ में फर वाले बूट्स भी पहने हैं। बता दें कि सारा की इससे पहले भी कई बार मुंह छिपाए तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं ।
4 of 5
शिमला में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा जब इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग मनाली में कर रही थीं तो वो चेहरा ढककर घूमने निकलीं । उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे । दोनों ने चेहरा ढका हुआ था । हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया था और फिर उन्हें सबके साथ सेल्फी लेनी पड़ी थी ।
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : Instagram
इसके अलावा सारा ईद के मौके पर कार्तिक के साथ मुंबई में माहिम की दरगाह पहुंची थीं । यहां भी कार्तिक और सारा चेहरा छिपाए नजर आए थे । दोनों ने अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी । कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को ईद मुबारक लिखा था ।