फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हील्स की वजह से स्टेज पर गिरने वाली थीं सारा अली खान, कार्तिक आर्यन ने हाथ पकड़कर ऐसे संभाला

Thu, 02 Jan 2020 12:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : Star Plus

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ब्रेकअप की खबरों के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों सितारों को भले ही लंबे वक्त से एक साथ न देखा गया हो लेकिन सामने आए इस नए वीडियो को देख इतना जरूर कहा जा सकता है कि कार्तिक सारा का ख्याल बहुत अच्छे से रखते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : Star Plus
स्टार प्लस की तरफ से जारी किए गए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के प्रोमो में कार्तिक सारा को संभालते दिख रहे हैं। दरअसल कार्तिक के साथ स्टेज पर खड़ी सारा को टास्क दिया जाता है कि उन्हें एक पैर में बिना हील पहने रैंप वॉक करना होगा। सारा अपना टास्क पूरा करने की कोशिश करती हैं तभी उनके पैर लड़खड़ा जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले की सारा जमीन पर गिरतीं कार्तिक ने उन्हें अपना हाथ देकर संभाल लिया। दोनों का यह वीडियो बहुत क्यूट है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट कर दोनों को फिर से साथ आने की बात कह रहे हैं। कार्तिक की बात करें तो उनके पास दो और फिल्म 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' भी है।
विज्ञापन

4 of 4
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
वहीं सारा जल्द ही फिल्म कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। कुली नंबर न के बाद वह 'लव आज कल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। दोनों एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेगें। दोनों स्टार्स को एक साथ फिल्म में देखने के लिए दर्शकों में काफी क्रेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें