फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान, जनवरी में ये 11 बड़ी फिल्में हो रहीं रिलीज

Thu, 02 Jan 2020 11:56 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
bollywood movies - फोटो : amar ujala
साल 2020 की शुरुआत से ही सिनेमाप्रेमियों की नजरें आने वाली हिंदी फिल्मों की ओर टिकी हुई हैं। 2019 की शानदार समाप्ति के बाद जनवरी महीने में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में पीरियड ड्रामा फिल्म से लेकर डांसिंग, सामाजिक मुद्दे और महिला प्रधान फिल्में भी शुमार हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि जनवरी 2020 में कौन सी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bollywood movies - फोटो : amar ujala
3 जनवरी 
साल के पहले ही शुक्रवार को तीन मुख्य हिंदी फिल्में रिलीज हो रही है। इसमें से पहली फिल्म करण कश्यप निर्देशित फिल्म 'सब कुशल मंगल' है। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय खन्ना, प्रियांक शर्मा और रीवा किशन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म 'भंगड़ा पा ले' भी रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और रुखसार ढिल्लो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं पहले ही शुक्रवार को जो तीसरी मुख्य फिल्म रिलीज हो रही हैं वह फिल्म है 'शिमला मिर्च'। इस फिल्म में हेमा मालिनी, राजकुमार रॉव और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bollywood movies - फोटो : amar ujala
10 जनवरी 
जनवरी महीने के दूसरे शुक्रवार को मल्टीस्टारर फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म 'छपाक' भी रिलीज हो रही है। मेघना गुलजार निर्देशित यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। इन दोनों ही फिल्मों का मुकाबला सुपररस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से होने जा रहा है। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत लंबे समय बाद हिंदी फिल्म जगत में वापसी करने जा रहे हैं। 

4 of 6
Jai Mummy Di - फोटो : Social Media
17 जनवरी 
इस दिन 'प्यार का पंचनामा' फेम सनी सिंह की फिल्म 'जय मम्मी दी' रिलीज हो रही है। लव रंजन निर्देशित और नवजोत गुलाटी निर्देशित इस फिल्म में सोनाली सेहगल मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
bollywood movies - फोटो : amar ujala
24 जनवरी 
गणतंत्र दिवस के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें पहली फिल्म रेमो डिसूजा निर्देशित डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' है। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभूदेवा और नोरा फतेही मुख्य किरदार में हैं। वहीं इसी दिन कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'पंगा' भी दस्तक दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood movies - फोटो : amar ujala
31 जनवरी
जनवरी 2020 के आखिरी शुक्रवार को दो मुख्य हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहली सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' है। इस फिल्म में सैफ के अलावा तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इसके अलावा राकेश ठक्कर निर्देशित 'हैप्पी हॉर्डी एंड हीर' भी रिलीज होगी। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया और सोनिया मान मुख्य भूमिका में हैं। 

फिल्म की घोषणा ना करने पर नाराज हुआ फैन, शाहरुख खान को दी खुदकुशी करने की धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें